Hindi News / bihar / patna-news / पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलायनमेंट में नहीं हुआ कोई चेंज, बदलाव की खबरों को...

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलायनमेंट में नहीं हुआ कोई चेंज, बदलाव की खबरों को NHAI ने किया खारिज

Patna Purnia Expressway: एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के समस्तीपुर जिले में एलायनमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया मूल स्वीकृत योजना के अनुसार ही चल रही है और बदलाव की अफवाहों को खारिज किया गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 16, 2026, 2:18:35 PM

Patna Purnia expressway

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो AI

Patna Purnia Expressway: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट किया है कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के समस्तीपुर जिले में एलायनमेंट (मार्ग निर्धारण) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह से मूल रूप से स्वीकृत एलायनमेंट के आधार पर ही चल रही है।


बदलाव की अफवाहों का खंडन

दरअसल, हाल के दिनों में यह दावा किया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के प्रभाव में एक्सप्रेसवे के एलायनमेंट में बदलाव किया गया है। हालांकि NHAI ने इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।


पूरी प्रक्रिया पारदर्शी: NHAI

NHAI ने दोहराया है कि पूरी परियोजना पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक या बाहरी हस्तक्षेप नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के समस्तीपुर जिले में एलायनमेंट (मार्ग निर्धारण) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।


आधिकारिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि 48 किलोमीटर से 53 किलोमीटर के बीच एलायनमेंट में किसी भी तरह का विचलन नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण की वर्तमान प्रक्रिया पूरी तरह से स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप ही आगे बढ़ रही है।


मानकों के अनुसार तय हुआ एलायनमेंट

अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे का एलायनमेंट भारतीय रोड कांग्रेस (IRC) के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत तैयार किया गया है। इसमें सामाजिक और आर्थिक पहलुओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। एलायनमेंट तय करने वाली समिति में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, NHAI के अध्यक्ष और महानिदेशक शामिल रहते हैं, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह संस्थागत और पारदर्शी बनी रहती है।


पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के एलायनमेंट को पिछले वर्ष 15 जनवरी को ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उसी स्वीकृत योजना के आधार पर समस्तीपुर जिले के गांवों और भूखंडों के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।