Hindi News / bihar / patna-news / Rail Line Bihar: पटना में एक और नई रेल लाइन...95 फीसदी काम हुआ...

Rail Line Bihar: पटना में एक और नई रेल लाइन...95 फीसदी काम हुआ पूरा, जानिए कब से चलेंगी ट्रेनें...

पटना में नेउरा से जट डुमरी के बीच 18.2 किमी लंबी नई रेल लाइन का करीब 95% काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण अंतिम चरण में है और जून से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 22, 2026, 3:56:08 PM

Rail Line Bihar, Patna Rail Project, Neura to Jat Dumri Rail Line, Bihar Railway News, Patna New Rail Line, Indian Railways Bihar, Danapur Bihta Maner Rail सुविधा

- फ़ोटो Google

Rail Line Bihar: पटना में नई रेल लाइ बिछाने का काम अंतिम चरण में है. लगभग 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है. जल्द ही उक्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. यह नई रेल लाइन है नेउरा से जट डुमरी तक.  

पटना में नेउरा से जट डुमरी के बीच लगभग 18.2 किलोमीटर लंबी रेल लाइ बिछ गई है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा.अब तक लगभग 95 प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है. अगले महीने में रेलवे सेफ्टी कमीशन की टीम आयेगी. जांच के दौरान अगर सब कुछ सही रहा तो जून महीने से इस रेल लाइन पर ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी. 

नेउरा से जट डुमरी के बीच ट्रेन के चलने से यात्रियों के समय की बचत होगी. इसके साथ ही बिहटा, दानापुर और मनेर के आस-पास के लोगों को गयाजी रूट में जाने के लिए सहूलियत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, राजगीर, दनियावां और बिहटा के लिए यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी. इससे कई गांवों के लोगों को फायदा मिल सकेगा. खासकर लोकल स्तर पर सीधा फायदा यात्रियों को मिल सकेगा. 

पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी की माने तो, फिलहाल नॉन इंटरलॉकिंग का काम नेउरा स्टेशन के पास चल रहा है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा ताकि ट्रेन का परिचालन शुरू हो सके. जानकारी के मुताबिक, जट डुमरी जंक्शन पर हावड़ा और गया लाइन की कुछ ट्रेनों को शिफ्ट किया जाएगा. साथ ही गयाजी से पटना आने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज भी जट डुमरी जंक्शन पर हो सकेगा.