ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो...

Bihar Crime News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद शव के गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच...

शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो...
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद से उसका शव भी गायब बताया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 


दरअसल यह मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़की टेंगरैला गांव का है। यहां रहने वाली नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। नेहा की पहचान गांव के ही सुजीत कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। नेहा मूल रूप से जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2024 में बड़की टेंगरैला निवासी बिगन मांझी के बेटे सुजीत कुमार के साथ हुई थी।


मृतका की मां लैलून देवी ने बताया कि बुधवार सुबह उनके पास ससुराल पक्ष से एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि नेहा ने फांसी लगा ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सुनते ही परिजन घबरा गए और तुरंत पटना के बड़की टेंगरैला गांव के लिए निकल पड़े।


लेकिन जब नेहा के परिजन गांव पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ मिला। यह देखकर परिवार के लोग और भी हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नेहा को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा था। हालांकि इसके बाद क्या हुआ और शव कहां गया, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि नेहा की हत्या की गई है और उसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया गया है। मृतका की मां लैलून देवी ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती भी थी। ऐसे में इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने वहां से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सही जानकारी सामने आ सके।


इस मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें