ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

फरवरी में उपर चढ़ गया पारा, एक बार फिर आएगी तापमान में कमी

PATNA : फरवरी महीने में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है

फरवरी में उपर चढ़ गया पारा, एक बार फिर आएगी तापमान में कमी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : फरवरी महीने में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में देश के मैदानी हिस्सों में अधिकतम तापमान में हुआ इजाफा ग्लोबल वार्मिंग का असर माना जा रहा है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौजूदा सीजन में यह अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 और शुक्रवार को 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 


पिछले 10 साल में पटना के अंदर फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 33 डिग्री या उससे अधिक रहा है। 2016 में 29 फरवरी को पटना का पारा 33.3 डिग्री और 2017 में 21 फरवरी को 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पटना में 2006 के अंदर 27 फरवरी को 35.1 डिग्री अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड रहा है। शनिवार को गया सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं भागलपुर में 33.2 पूर्णिया में 30 और बाल्मीकि नगर में 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्यत पटना में 27 फरवरी को तापमान 28 डिग्री के आसपास रहता है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक बार फिर राजधानी पटना समेत सूबे में मौसम बदलेगा पश्चिमी विक्षोभ में हिमालय के इलाके में दस्तक दे दी है। हिमालय से सटे इलाकों में बारिश हो रही है और यह अगले तीन-चार दिनों में बिहार के अंदर भी असर दिखाएगा। बढ़ता हुआ पारा एक बार फिर नीचे जाने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें