ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

पटना जिला परिषद अध्यक्ष की मनमानी से सरकार भी परेशान, विकास योजनाओं पर पहल नहीं करने पर शो कॉज जारी

PATNA : पटना जिला परिषद अध्यक्ष और अब पटना जिला परिषद परामर्शी समिति की अध्यक्ष अंजू कुमारी की मनमानी से नीतीश सरकार भी परेशान है। अध्यक्ष अंजू कुमारी ने सरकार के नाक में दम कर रखा

पटना जिला परिषद अध्यक्ष की मनमानी से सरकार भी परेशान, विकास योजनाओं पर पहल नहीं करने पर शो कॉज जारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना जिला परिषद अध्यक्ष और अब पटना जिला परिषद परामर्शी समिति की अध्यक्ष अंजू कुमारी की मनमानी से नीतीश सरकार भी परेशान है। अध्यक्ष अंजू कुमारी ने सरकार के नाक में दम कर रखा हुआ है। नतीजा यह है कि पटना जिला परिषद से जुड़ी सरकार की योजनाएं आगे नहीं पढ़ पा रही हैं और अब पंचायती राज विभाग ने जिला परिषद परामर्श समिति अध्यक्ष अंजू कुमारी को शो कॉज नोटिस जारी किया है। विभाग ने पूछा है कि आखिर क्यों नहीं उनको पद से हटा दिया जाए? 


दरअसल पटना जिला परिषद अध्यक्ष अंजू कुमारी ने विकास योजनाओं को अपने क्षेत्र में तरजीह नहीं दी है। उन पर आरोप है कि बार-बार सरकार की तरफ से योजनाओं के चयन के लिए बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब पंचायती राज विभाग ने अध्यक्ष अंजू कुमारी को नोटिस जारी करते हुए 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। विभाग ने कहा है कि अगर आपका कोई जवाब नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में यह समझा जायेगा कि आप इस संबंध में कुछ नहीं करना चाहती। इसके बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने यह पत्र जिला परिषद अध्यक्ष अंजू कुमारी को भेजा है।



जिला परिषद अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के मुताबिक योजनाओं के चयन के लिए बैठक नहीं करने और महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा नहीं होने से जिला परिषद में सरकारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बैठक आयोजित करने के लिए पहले भी आग्रह किया गया था पर इसको लेकर आपकी तरफ से कोई पहल नहीं की गई और ना ही कोई निर्देश दिया गया। ऐसे में आपको क्यों नहीं पद से हटा दिया जाए?


जिला परिषद अध्यक्ष के रवैये से अन्य सदस्य और सरकार नाराज है। अंजू कुमारी पर आरोप है कि वह जिला परिषद को सियासी अखाड़ा बना चुकी है। अधिकारियों से उनकी नहीं बनती। कई अधिकारियों का तबादला हो चुका है लेकिन जो भी अधिकारी जिला परिषद में आते हैं अंजू कुमारी से उनकी ठन जाती है। कई महत्वपूर्ण फाइलों का निपटारा भी उन्होंने नहीं किया है। जिला पंचायत राज संसाधन केंद्र भवन के निर्माण से जुड़ी फाइल अभी तक अटकी पड़ी है। जिला परिषद की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सहायक की प्रतिनियुक्ति से संबंधित फाइल साथ ही साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 3 के डीपीआर से जुड़ी फाइल भी अब तक उनके कार्यालय में पड़ी हुई है। विकास योजनाओं को लेकर मौजूदा अध्यक्ष का रवैया ऐसा है कि साल 2020-21 की योजनाओं और साथ ही साथ 2021-22 की कार्य योजना की स्वीकृति भी अब तक नहीं हो पाई है। अब सरकार ने इसे लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें