Hindi News / bihar / patna-news / हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में फिजियोथेरेपी ओपीडी का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी...

हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में फिजियोथेरेपी ओपीडी का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Patna News: पटना के हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में फिजियोथेरेपी ओपीडी का शुभारंभ किया गया, जहां हड्डी, मांसपेशियों और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 11, 2026, 6:52:53 PM

Patna News

- फ़ोटो Reporter

Patna News: पटना के खेमनीचक स्थित हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में फिजियोथेरेपी ओपीडी का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. उमा शंकर और निदेशक डॉ. रामचंद्र साव की उपस्थिति में किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराना है।


संस्थान द्वारा शुरू की गई इस ओपीडी में हड्डी और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं, दर्द प्रबंधन और पुनर्वास उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी और ब्लोटिंग जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार की व्यवस्था भी की गई है।


ओपीडी के शुभारंभ के अवसर पर कई मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचे, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह और फिजियोथेरेपी उपचार प्रदान किया गया। निदेशक डॉ. रामचंद्र साव ने कहा कि यह ओपीडी क्षेत्र के लोगों को सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 


वहीं पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. ऐश्वर्या सुमन ने इसे जनस्वास्थ्य और समाजहित की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. रश्मि प्रभा, डॉ. सोनित कुमार, डॉ. विशाल कुमार और डॉ. आदित्य शर्मा समेत संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।