ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

पटना हाईकोर्ट में अब फिजिकल सुनवाई को मंजूरी, हफ्ते में चार दिन फिजिकल कोर्ट

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण में पटना हाईकोर्ट में लंबे अर्से से फिजिकल सुनवाई बंद है लेकिन अब हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत होने जा रही है। हाईकोर्ट में हफ्ते के 4 द

पटना हाईकोर्ट में अब फिजिकल सुनवाई को मंजूरी, हफ्ते में चार दिन फिजिकल कोर्ट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण में पटना हाईकोर्ट में लंबे अर्से से फिजिकल सुनवाई बंद है लेकिन अब हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत होने जा रही है। हाईकोर्ट में हफ्ते के 4 दिन अब फिजिकल सुनवाई होगी। 27 सितंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और अन्य जजों के साथ समन्वय समिति की मंगलवार को लंबी बैठक चली, जिसके बाद यह तय किया गया कि हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू की जाए। 


फिजिकल सुनवाई हफ्ते के 4 दिन की जाएगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हाईकोर्ट में केवल उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी जिनके मुकदमे की सुनवाई होनी है। इसके लिए बजाप्ता पास भी जारी किया जाएगा। कोर्ट के तीन गेटों पर समन्वय समिति के पदाधिकारी तैनात रहेंगे। कोरोना नियमों की अनदेखी नहीं की जाएगी।


हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई को लेकर फैसला होने के बाद एडवोकेट एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन और बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर से फिजिकल सुनवाई को मंजूरी दे दी गई है। अब हफ्ते में 4 दिन फिजिकल कोर्ट होगा। सोमवार से लेकर गुरुवार तक कोर्ट में फिजिकल सुनवाई हो सकेगी। आपको बता दें कि हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई बंद होने के कारण वकील लगातार इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब हाईकोर्ट में इसे शुरू करने का फैसला किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें