ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

पटना हाईकोर्ट के वकील ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'अब तनाव बर्दाश्त से बाहर'

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट के एक वकील ने खुदकुशी की है। डिप्रेशन में आकर वकील ने सुसाइड किया है।

Patna High Court
पटना हाईकोर्ट के वकील ने की खुदकुशी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna High Court: पटना हाइकोर्ट के वकील रूपेश कुमार ने सुसाइड किया है। मेंटल डिप्रेशन में आकर रुपेश कुमार ने खुदकुशी कर ली है। रुपेश शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी से अलग हो गए थे। मृत वकील पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पटना हाइकोर्ट के वकील 35 वर्षीय रुपेश कुमार ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर में मां और बहन थी। दरवाजा नहीं खुलने पर बहन को शक हुआ तो उसने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मौके पर राजीवनगर थाना की पुलिस एफएसएल की टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो रुपेश फंदे से लटके हुए थे।


पुलिस को उनके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि 'मैं मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं, अब यह तनाव बर्दाश्त से बाहर है, मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं..इसमें किसी का हाथ नहीं है।' पुलिस ने सुसाइड नोट और उनका मोबाइल जब्त कर लिया है जानकारी के अनुसार रुपेश की शादी 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी आपसी विवाद में अलग-अलग रहने लगे थे। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें