ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

पटना : डीएम की चेकिंग में ड्यूटी से गायब मिले स्टाफ, तीन कर्मियों का वेतन रोका

PATNA : पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह लगातार अलग-अलग विभागों से जुड़े कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान कल तीन स्टाफ बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाए ग

पटना : डीएम की चेकिंग में ड्यूटी से गायब मिले स्टाफ, तीन कर्मियों का वेतन रोका
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह लगातार अलग-अलग विभागों से जुड़े कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान कल तीन स्टाफ बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए। इस मामले में डीएम ने इन तीनों कर्मियों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है। जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के कई कर्मी और पदाधिकारी डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले। आधार बनाने का सेंटर भी बंद मिला, साथ ही सीसीटीवी का मॉनिटर और बायोमेट्रिक मशीन खराब पाई गई।


डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने गुरुवार को छज्जूबाग, पटना स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार की सुबह 10 बजे तीन सिंगल विंडो ऑपरेटर विभूति नारायण सिंह, घनश्याम गिरि और श्रुति कुमारी ड्यूटी पर नहीं मिले। डीएम ने तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जिला योजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। डीएम ने इस दौरान कर्मियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन खराब पायी। डीएम ने प्रबंधक डीआरसीसी से स्पष्टीकरण करते हुए तीन दिन के अंदर बायोमेटिक अटेंडेंस शुरू करने को कहा है। 


डीएम ने आधार पंजीकरण और परिमार्जन केन्द्र को बंद पाया। यहां कुछ छात्र-छात्राएं आधार में करेक्शन के लिए मौजूद थे।  प्रबंधक ने बताया कि आधार कार्य के लिए पूर्व में कार्यरत एजेंसी का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से नई एजेंसी का चयन कर लिया गया है लेकिन अभी तक नई एजेंसी ने केन्द्र संचालन शुरू नहीं किया गया है। डीएम ने डीडीसी को एक हफ्ते के अंदर केन्द्र शुरू कराने का निर्देश दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें