ब्रेकिंग
बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

पटना में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़: 25 मोबाइल-लैपटॉप के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने अगमकुंआ क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया। 25 मोबाइल, 2 लैपटॉप सहित बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। 4 आरोपी गिरफ्तार और 4 बालक निरुद्ध किए गए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: साइबर अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 10 दिसंबर 2025 को साइबर थाना पटना को सूचना मिली कि अगमकुंआ थाना क्षेत्र के आर.पी.जी. कॉलोनी स्थित एक आवासीय फ्लैट से अवैध साइबर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।


सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गुप्त निगरानी स्थापित की। गतिविधियों के विश्लेषण में कई संदिग्ध तथ्यों की पुष्टि होने पर तुरंत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप और 04 स्कैनर मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से साइबर ठगी में सक्रिय कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 04 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


कैसे करते थे साइबर ठगी?

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न गेमिंग एप्लिकेशन के लिंक डालकर विज्ञापन प्रसारित करता था। लिंक पर क्लिक कर संपर्क में आए लोगों को यह WhatsApp के माध्यम से QR कोड भेजकर भुगतान के लिए प्रेरित करते थे और इसी तरीके से आम नागरिकों से पैसे ठगते थे। जाँच के दौरान गिरोह के एक और सदस्य की संलिप्तता का खुलासा हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


आधिकारिक बयान

इस मामले में श्री नीतीश चंद्र धारिया, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना पटना ने बताया कि पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें