Hindi News / bihar / patna-news / Patna में खौफनाक वारदात: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, खेत में...

Patna में खौफनाक वारदात: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बधार में एक किसान की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन हत्या के पीछे की वजह जानने...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2026, 11:02:23 AM

Patna में खौफनाक वारदात: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

Bihar News: पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। मोतीपुर बधार में अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोतीपुर निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।


परिजनों के मुताबिक, रविवार की सुबह मुकेश कुमार घर से किसी काम का कहकर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। पहले परिजनों ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां चले गए होंगे, लेकिन सोमवार सुबह गांव के लोगों ने उन्हें बधार में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।


ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मुकेश को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि अपराधियों ने मुकेश के सिर, गर्दन और हाथ पर कई बार चाकू से हमला किया। शरीर पर गहरे जख्म देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पत्नी निक्की देवी ने बताया कि मुकेश का किसी से बड़ा विवाद नहीं था। ऐसे में आखिर किस वजह से इतनी बेरहमी से हत्या की गई, यह बात पूरे परिवार को परेशान कर रही है। मुकेश अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। फुलवारीशरीफ एसडीएसपी-2 दीपक कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतक के दोस्तों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


वहीं नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।


इधर पटना से ही सटे बिहटा थाना क्षेत्र में भी एक संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। कटेसर गांव में 64 वर्षीय शिव साह का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।