ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

पटना : सिविल कोर्ट में भिड़े वकील और मुंशी, परिसर में मची अफरातफरी

PATNA : खबर राजधानी पटना से यहां सिविल कोर्ट में आज उस वक्त अजीबोगरीब नजारा पैदा हो गया जब वकील और मुंशी आपस में ही भिड़ गए। आपस में भिड़े वकील और मुंशी की वजह से कोर्ट परिसर

पटना : सिविल कोर्ट में भिड़े वकील और मुंशी, परिसर में मची अफरातफरी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : खबर राजधानी पटना से यहां सिविल कोर्ट में आज उस वक्त अजीबोगरीब नजारा पैदा हो गया जब वकील और मुंशी आपस में ही भिड़ गए। आपस में भिड़े वकील और मुंशी की वजह से कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि पहले से किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस चल रही थी और देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई। 


हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे अगर कोर्ट परिसर में पुलिस से नहीं पहुंचती। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत वकीलों और दूसरे गुट को शांत कराया। कोर्ट परिसर में हुई इस झड़प के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि जब पुलिस आरोपियों को लेकर कोर्ट लाती है तो कमीशन लेकर वहां मौजूद वकीलों को सौंप देती है।।इस बात को लेकर अक्सर कोर्ट में विवाद बना रहता है। आज बातचीत ज्यादा बढ़ गई और मारपीट तक की घटना हो गई।


इस पूरे घटनाक्रम के बाद जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वकील सुनील दुबे और मुंशी भूषण आपस में उलझ गए थे। इन्हीं को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर मारपीट तक की नौबत आ गई। बाद में पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर शांत करा दिया लेकिन जब तक बवाल चलता रहा कोर्ट परिसर में अफरातफरी मची रही।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें