Hindi News / bihar / patna-news / पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का भारी हंगामा, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने...

पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का भारी हंगामा, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

BPSC TRE 4 Protest: पटना के जेपी गोलंबर पर टीआरई-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना में कई छात्र घायल हो गए।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 08, 2026, 1:56:13 PM

BPSC TRE 4 Protest

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज - फ़ोटो Reporter

BPSC TRE 4 Protest: पटना में बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) लगातार टीआरई-4 विज्ञापन जारी करने की तारीख को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि आयोग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहा है। 


उन्होंने बताया कि पहले 19 अप्रैल को विज्ञापन जारी करने और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन 8 मई तक कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी के विरोध में छात्र पटना जाम करने पहुंचे थे।


बता दें कि टीआरई-4 के तहत कुल 46,882 पदों पर भर्ती होनी है। यह नियुक्तियां शिक्षा विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में की जाएंगी।


शिक्षा विभाग में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। इसमें माध्यमिक (कक्षा 9-10) के 9,082, उच्च माध्यमिक (11-12) के 16,774, प्राथमिक (1-5) के 10,778 और मध्य विद्यालय (6-8) के 8,583 पद शामिल हैं। टीआरई-4 परीक्षा सितंबर 22 से 27 के बीच आयोजित होने की संभावना है।