Hindi News / bihar / patna-news / पटना एयरपोर्ट पर आंधी-बारिश के बीच पिलर से गिरी टाइल्स, मचा हड़कंप

पटना एयरपोर्ट पर आंधी-बारिश के बीच पिलर से गिरी टाइल्स, मचा हड़कंप

पटना में तेज आंधी-बारिश के दौरान जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट के पिलर से टाइल्स गिरने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के तहत इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 04, 2026, 5:29:22 PM

बिहार न्यूज

हाईटेक पटना एयरपोर्ट का हाल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:पटना सहित 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद शाम 4 बजे के बाद पटना में तेज आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदकर रख दिया। चार बजे ही पटना में अंधेरा छा गया। जिस समय आसमान से पानी बरस रहा था, ठीक उसी वक्त पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के पिलर से टाइल्स का गिरना शुरू हो गया। इस दौरान पटना एयरपोर्टपर हड़कंप मच गया।


बता दें कि पटना एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किया गया है। एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यही कारण है कि जो भी पटना एयरपोर्ट आता है वो इसे देखकर दंग रह जाता है। कई बार तो सेलिब्रेटी भी मीडिया से यह कहते सुने गये हैं कि लगता नहीं है कि पहले वाला पटना एयरपोर्ट है। 


पटना का एयरपोर्ट अब काफी बदल गया है। जिसे देखकर अच्छा लगता है। लेकिन आज इस नये एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब इसके पिलर में लगे टाइल्स का अचानक टूट कर नीचे गिरना शुरू हो गया। हाल ही में टाइल्स को पटना एयरपोर्ट के पिलरों और दिवारो में लगाया गया था। 


हाल ही में पूरे एयरपोर्ट को हाईटेक बनाने का काम पूरा हुआ था। जब पिलर से टूट कर टाइल्स नीचे गिर रहा था, तब लोग अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। लोगों को इधर-उधर भागते देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि टाइल्स टूटकर नीचे गिर रहा है।


कई टाइल्स को फर्श पर बिखरे हुए थे। सबसे पहले उस इलाके को घेर दिया गया फिर सफाई कर्मचारियों की मदद से टूटे हुए टाइल्स को वहां से हटाया गया। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उस इलाके को घेर दिया गया है,जहां कि दिवारों से टाइल्स टूट कर नीचे गिर रहा था। वहां लोगों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। वहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है, ताकि यहां आने वाले लोगों को वो रोका जा सके।