Bihar News: जींस नहीं खरीदने पर आपे से बाहर हुआ दुकानदार, बेटे के सामने फोड़ दिया माँ का सिर Reliance Industries Limited: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस कंपनी के बनाए गए डायरेक्टर Bihar Politics: बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत Bihar Politics: : बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत BIHAR CRIME :कलयुगी साले ने चाक़ू से गोदकर जीजा को मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Road Accident in Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा Bihar Electricity Bill : बिहार में सस्ती हुई बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; वापस होंगे पहले से लिए गए पैसे Bihar Land News : दाखिल -खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब खुद के जेब से भरने होंगे रुपए
25-Jan-2025 10:45 PM
By First Bihar
Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने 2025 के पद्म सम्मान का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार के 7 लोगों का नाम शामिल है। लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सुशील कुमार मोदी को समाज सेवा के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान और वही पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सचिव आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इन दोनों के अलावा बिहार के 5 और लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह ट्वीट किया है कि "बिहार कोकिला स्व॰ शारदा सिन्हा जी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व॰ आचार्य किशोर कुणाल जी को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री (मरणोपरांत) का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात है।"
"साथ ही श्री भीम सिंह भवेश जी को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार जी को मेडिसीन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी जी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को आध्यात्म के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।"