ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं

REPUBLIC DAY 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार विधानमंडल में स्पीकर और सभापति ने किया झंडोतोलन

REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक विधानसभा

REPUBLIC DAY 2025 :

26-Jan-2025 08:26 AM

By First Bihar

REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक विधानसभा में भी इस खास मौके पर झंडोतोलन किया गया। विधानसभा में स्पीकर नंदकिशोर यादव ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा विधान परिषद में सभापति अवध नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया। 


इस मौके पर विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संविधान की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं हम लोग। हमें गर्व है कि भारत के संविधान सभा के पहले अध्यक्ष बिहार के धरती के लाल डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा थे और बाद में स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र बाबू थे यह भी बिहार के धरती के लाल थे। संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे उसमें से 36 सदस्य बिहार के थे। तीसरे स्थान पर बिहार था। हमारे पूर्वजों ने बड़ी संख्या में संविधान सभा में भाग लेकर संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया है मैं उन सभी लोगों को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


इसके अलावा विधान परिषद के स्पीकर ने कहा कि आज देश अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस का मान रहा है। आज लोग टोली बनाकर घूम रहे हैं। इस अवसर पर हम देश और बिहार के सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। आज देश के अंदर लोगों में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया है। हमलोग आजादी का पर्व मना रहे हैं।यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बिहार के धरती के लाल डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा थे और बाद में स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र बाबू थे यह भी बिहार के धरती के लाल थे।


इधर, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी इस खास मौके पर भव्य आयोजन किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी मैदान में झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है।  गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है।