Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
31-Mar-2025 07:28 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी मे अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया में हत्या से हड़कंप मच गया है। सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घर से चंद मीटर की दूरी पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक जमीन विवाद की रंजिश में उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है।
मृतक की पहचान डोमन यादव (61 वर्ष) के रूप में हुई है, वह नक्सली नितेश का चाचा था। वहीं, अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह घटना डुमरिया थाना क्षेत्र के तरवाडीह गांव की है। जहां सुबह बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घर से कुछ दूरी पर ही पहले गमछे से मुंह बांधा और फिर गला दबाकर मार डाला।
इधर, मृतक डोमन यादव के पुत्र रामलाल यादव ने आशंका जताई कि जमीन विवाद में उसके पिता को मारा गया है। हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल भी बना हुआ है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद डुमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।