Hindi News / bihar / patna-news / बिहार की तरक्की के लिए नीतीश कुमार ने बेहतर काम किया, केंद्रीय राज्य...

बिहार की तरक्की के लिए नीतीश कुमार ने बेहतर काम किया, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा..इन्ही के मार्गदर्शन में आगे भी होगा काम

केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की तरक्की में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है और नए मुख्यमंत्री को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2026, 2:19:01 PM

बिहार न्यूज

विकास पुरुष "नीतीश कुमार" - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार सतुआनी के दिन इस्तीफा देंगे। नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिए नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।


उन्होंने कहा कि हम सभी मानते हैं कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चाहे सड़क निर्माण हो या अन्य बुनियादी ढांचे का विकास। हर स्तर पर उन्होंने बेहतर काम किया और बिहार को एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।


बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर राजभूषण निषाद ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा, वह नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव का लाभ बिहार के नए बीजेपी के मुख्यमंत्री को अवश्य मिलेगा।