Bihar news: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक भ्रष्ट अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई निगरानी ब्यूरो की तरफ से की जा रही है. पटना के बोरिंग रोड समेत अन्य ठिकानों पर निगरानी की रेड जारी है.
जानकारी के अनुसार कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने अभियंता नागेंद्र के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. सेवा काल में आय से काफी ज्यादा सपंत्ति अर्जित करने के मामले में डीए केस दर्ज करने के बाद निगरानी की टीम जांच कर रही है. इंजीनियर नागेंद्र के बारे में जानकारी मिल रही है कि वो मोकामा में सहायक अभियंता के तौर पर पदस्थापित हैं.





