ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

Netaji Subhash Institute of Technology, बिहटा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन और तकनीकी क्विज का आयोजन किया गया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बिहटा स्थित Netaji Subhash Institute of Technology में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन और तकनीकी क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आसपास के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन तथा तकनीकी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटना एवं आसपास के लगभग दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवाचारी विचारों एवं वैज्ञानिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं संस्थान की प्रबंध निदेशक नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के अंतर्गत "3D Animation" विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक नीतू सिंह द्वारा विजेता को ₹5000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विद्यार्थियों के नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान किया गया।


संस्थान के वित्त रजिस्ट्रार पवन सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं तकनीकी कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. आर.एस. शर्मा ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।


संस्थान के प्राचार्य डॉ. जे. डालेई ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें