ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

नए DGP भट्टी की मैराथन बैठक आज, IG-DIG समेत कई अधिकारी के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी आज मैराथन बैठक करने वाले हैं। अपनी कुर्सी संभालने के बाद भट्टी आज पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी रेंज

नए DGP भट्टी की मैराथन बैठक आज, IG-DIG समेत कई अधिकारी के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी आज मैराथन बैठक करने वाले हैं। अपनी कुर्सी संभालने के बाद भट्टी आज पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी रेंज आइजी- डीआइजी और डीएम, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला में एसएसपी तक देर रात तक तैयारी में जुटे थे। पुलिस कार्यालय सामान्य दिनों से ज्यादा समय तक खुले रहे। 




दरअसल, बिहार में बढ़ रहे अपराध, छपरा में शराबबंदी से हुई मौत के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर डीजीपी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। डीजीपी की बैठक में शराबबंदी कानून की समीक्षा मुख्य एजेंडा होगी। विधान सभा में शराब बंदी को लेकर जो माहौल रहा है, उससे सर्वोच्च प्राथमिकता में शराब माफिया पर शिकंजा कसना है। छपरा के जहरीली शराब कांड को लेकर वह विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा कर सकतेहैं। 




आपको बता दें, डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पहले दिन ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से औपचारिक मुलाकात की थी। दोनों ने उन्हें दिशा- निर्देश के साथ नयी जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी थी। वहीं सरदार पटेल भवन के दूसरी मंजिल स्थित डीजीपी कार्यालय में वह बैठे तो एडीजीपी और मुख्यालय में बैठने वाले अन्य आइपीएस अधिकारियों ने भी मुलाकात थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें