ब्रेकिंग न्यूज़

Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?

Bihar News : 'सिर मुड़ाते ही ओले पड़े', शादी के बाद 6 महीने की प्रेगनेंट निकली दुल्हन, अब दूल्हे के साथ रिश्ता तोड़ने के नाम पर हो रहा यह खेल

Bihar News : शादी के बाद लड़के को पता चला कि उसकी दुल्हन के पेट में 6 महीने का बच्चा पल रहा है। जिसके बाद मामला तलाक तक पहुंचा है. लेकिन इसपर भी अब मामला फंस गया है।

Bihar News

14-Mar-2025 03:21 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी चर्चा देश भर में शुरू हो जाती है। ऐसे में अब एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई अचंभित है कि आखिर इस तरह का काम कैसे हो सकता है। इसके बाद यह मामला अदालत में भी पहुंच गया है। इसके बाद चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है ?


दरअसल, सहरसा में एक अजीबोगरीब मामले को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें  कहा गया है कि चार लोगों ने षड्यंत्र रचकर और धोखा देकर 6 महीने की गर्भवती लड़की से कुंवारे लड़के की शादी करा दी। इसके बाद जब इस बात की  भनक युवक को लगी तो युवक ने लड़की से अपना संबंध तोड़ना चाह। 


इसको लेकर लड़का ने लड़की के परिवार वालों से बातचीत की तो उन्होंने संबंध तोड़ने के बदले में उल्टा लड़के से 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर डाली। इतना ही नहीं लड़का पक्ष ने जब जिसका विरोध किया तो लड़की पक्ष के लोगो ने घर में घुस कर मारपीट की लूटपाट भी मचाया। यह तमाम बातें लड़का पक्ष के तरफ से कहा गया है।


वहीं, पीड़ित द्वारा दिए गए शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक वार्ड नंबर 20 निवासी युवक ने सदर थाना में अपने दिए आवेदन में मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी करोति बाजार निवासी एक पति-पत्नी पर षड्यंत्र रचकर शादी कराने का आरोप लगाया।