ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

पटना के मच्छर भगाएंगे पप्पू यादव, राहत और जमा पानी निकालने के बाद अब फॉगिंग का उठाया जिम्मा

PATNA : पटना में जलजमाव के बीच लोगों तक राहत पहुंचाने वाले पप्पू यादव ने अब राजधानी के मच्छरों को भगाने का बीड़ा उठाया है। पप्पू यादव आज पटना के डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग मश

पटना के मच्छर भगाएंगे पप्पू यादव, राहत और जमा पानी निकालने के बाद अब फॉगिंग का उठाया जिम्मा
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में जलजमाव के बीच लोगों तक राहत पहुंचाने वाले पप्पू यादव ने अब राजधानी के मच्छरों को भगाने का बीड़ा उठाया है। पप्पू यादव आज पटना के डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग मशीन के जरिए मच्छर भगाएंगे। उन्होंने आज निजी स्तर पर फॉगिंग मशीन मंगा कर अपनी तरफ से इस सेवा की शुरुआत भी कर दी है। 


पप्पू यादव की तरफ से चलाई जा रही यह फॉगिंग मशीन पटना के उन इलाकों में पहुंचेगी जहां अब तक नगर निगम की तरफ से फॉगिंग नहीं हो पाई है। पटना के मंदिरी इलाके में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज फॉगिंग सेवा की शुरुआत की है। 


पप्पू यादव ने इसके पहले बाढ़ में डूबे पटना के लोगों तक जेसीबी और ट्रैक्टर पर सवार होकर खूब राहत पहुंचाई। जिन इलाकों में पानी नहीं निकला वहां के लोगों तक अपने स्तर से हर मदद पहुंचाई और अब उन्होंने मच्छर भगाने का जिम्मा भी उठा लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें