ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

50 हजार से कम से जीते तो हम रिजाइन कर देंगे, RJD का सिंबल मिलने के बाद डॉ. संजीव ने किया दावा

महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले ही लालू प्रसाद यादव ने राजद प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। मटिहानी से बोगो सिंह, मनेर से भाई वीरेंद्र, परबत्ता से डॉ. संजीव समेत कई नेताओं को टिकट मिला।

बिहार
लालू ने दिया परबत्ता से टिकट
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा हुआ भी नहीं है और इधर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव राजद नेताओं के बीच पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं। दस सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पहुंचे राजद नेताओं को लालू ने टिकट दिया। परबत्ता से टिकट मिलने के बाद डॉ. संजीव ने कहा कि भूमिहार समाज को जहां सम्मान मिलेगा वहां भूमिहार समाज जाएगा। आज भूमिहार समाज के स्वाभिमान की बात है। बदलाव कीजिएगा तब अस्तित्व बचेगा वरना नाम लेने वाला कोई नहीं मिलेगा। 


लालू ने मटिहानी से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए बोगो सिंह को सिंबल दिया है। वही मनेर से भाई वीरेंद्र, दीपू सिंह, परबत्ता से डॉ. संजीव, संदेश से अरूण यादव को भी टिकट दिया गया। मसौढ़ी विधानसभा से रेखा पासवान को सिम्बल दिया गया। वही हिलसा से शक्ति यादव, मोरवा से रणविजय साहू, साहेबपुर कमाल से सत्यानंद उर्फ ललन यादव, महुआ से मुकेश रौशन, मनेर से भाई वीरेंद्र, मधेपुरा से चंद्रशेखर यादव, कांटी से इसराइल मंसूरी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया। 


भाई वीरेंद्र ने कहा कि सिंबल तो हम कल ही ले गये। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सबलोग तेजस्वी यादव पर आंख लगाकर बैठे हैं। मटिहानी से टिकट मिलने के बाद बोगो सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का आशीर्वाद बोगो को प्राप्त हुआ है। हमारे शरीर में जो सामर्थ है उस सामर्थ से तेजस्वी जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। राजद का सिंबल मिलने पर समर्थकों ने बोगो सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 


संदेश से सिंबल मिलने के बाद अरूण यादव ने कहा कि भाजपा को भगायेंगे भाजपा को हराना है। परबत्ता से टिकट मिलने के बाद डॉ. संजीव ने कहा कि 50 हजार से कम से जीतेंगे तो हम रिजाइन करके उपचुनाव में ज्यादा से जीतेंगे। यह कॉन्फिडेंस है परबत्ता की जनता का विश्वास है। मैंने जो विकास कार्य किया हूं सभी सामाज को लेकर चला हूं। आदरणीय तेजस्वी और लालू यादव के नेतृत्व में एक नया बिहार बनेगा और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करेंगे। इसे लेकर पूरे बिहार की जनता में बदलाव का माहौल है। भूमिहार समाज को मान सम्मान राजद में ही मिल सकता है। 


उन्होंने कहा कि जेडीयू में सुपर कॉल भू बैठे हुए है वो सिर्फ अपना देख रहे हैं उनको भूमिहार समाज से कोई मतलब नहीं है। देख लीजिएगा बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी जी बिहार के सीएम बनेंगे। डॉ. संजीव को लालू प्रसाद यादव ने राजद का सिंबल दिया जिससे वो काफी खूश हैं। उन्होंने कहा कि 50 हजार से ज्यादा वोट से जीतकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। मुझे परबत्ता की जनता और आरजेडी पर विश्वास है। यह परिवर्तन की लहर है। हरेक समाज को साथ लेकर तेजस्वी यादव चल रहे हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि सवर्ण समाज किसी का बंधूआ मजदूर नहीं है। बीजेपी और जेडीयू के साथ रहकर हम देख लिये। मैं एमबीबीएस डॉक्टर हूं और मेरे ऊपर किडनैपिंग का फर्जी केस किया गया। भूमिहार समाज को टारगेट करने का काम किया गया। इंजीनियर के घर करोडों रूपया मिलता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एक दो आईएएस और एक दो मंत्री मिलकर सरकार चला रहे हैं।  नीतीश जी फीट रहते तो यह स्थिति नहीं होता जो आज हो रहा है। इस बार बिहार की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भूमिहार समाज को जहां सम्मान मिलेगा वहां भूमिहार समाज जाएगा। आज भूमिहार समाज के स्वाभिमान की बात है। बदलाव कीजिएगा तब अस्तित्व बचेगा वरना नाम लेने वाला कोई नहीं मिलेगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें