1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 12, 2026, 6:32:07 PM
KRUST 2026 - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव KRUST 2026 का भव्य समापन हुआ। 11 अप्रैल 2026 की शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में NSMCH के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह उपस्थित रहे। वही विशिष्ट अतिथियों के रूप में NSIT की प्रबंध निदेशक नीतू सिंह, वित्त रजिस्ट्रार पवन कुमार, NSIT के निदेशक डॉ. आर. एस. शर्मा की गरिमामयी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम शामिल रहे। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण DJ Rhea की प्रस्तुति रही, जो रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चली और पूरे वातावरण को उत्साह एवं ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का समापन लोकप्रिय गीत “जीहा हो बिहार के लाला” के साथ हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं।” वहीं, विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
इस अवसर पर वित्त रजिस्ट्रार पवन कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि “संस्थान छात्रों के विकास के लिए न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान रूप से महत्व देता है। KRUST 2026 जैसे आयोजन टीमवर्क, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करते हैं।”
अतिथियों ने छात्रों एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। KRUST 2026 का सफल आयोजन संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्रों के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का गरिमामय समापन किया गया।


