ब्रेकिंग
हस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तय

छठ महापर्व : नहाय खाय के साथ सोमवार को होगी शुरुआत, 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगे व्रती

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ कल यानि सोमवार को हो जाएगी। 9 नवंबर को खरना पूजा होगी, 10 नवंबर को पहला अर्घ्य और 11 नवंबर को दूसरे अर्घ्य के साथ छठ

छठ महापर्व : नहाय खाय के साथ सोमवार को होगी शुरुआत, 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगे व्रती
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ कल यानि सोमवार को हो जाएगी। 9 नवंबर को खरना पूजा होगी, 10 नवंबर को पहला अर्घ्य और 11 नवंबर को दूसरे अर्घ्य के साथ छठ पर्व का महानुष्ठान खत्म हो जाएगा। 36 घंटे तक व्रती निर्जला उपवास करेंगे। छठ महापर्व को लेकर आज निरामिष दिवस है। 


सोमवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को मूल नक्षत्र और सुकर्मा योग में नहाय-खाय होगा। छठ व्रती नहाय-खाय के दिन गंगा नदी या स्नान जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करके भगवान भास्कर को जलार्घ्य देंगे। चार दिवसीय अनुष्ठान की सफलता हेतु प्रार्थना करेंगे। फिर पूरी पवित्रता से तैयार अरवा चावल की भात, चना दाल, कद्दू की सब्जी, आंवले की चटनी, पकौड़ी आदि ग्रहण कर अनुष्ठान आरंभ करेंगे। साथ ही प्रसाद के लिए मंगवाए गए गेहूं को गंगाजल में धोकर सुखाया जाएगा।


कार्तिक शुक्ल पंचमी यानी मंगलवार 9 नवंबर को खरना पूजा होगी। उसके बाद 10 नवंबर को पहला अर्घ्य और 11 नवंबर की सुबह प्रातःकालीन अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे। खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान भास्कर की पूजा कर खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। 10 नवंबर दिन बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि गुरुवार 11 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद लिया जाएगा। माना जाता है कि छठ पर्व में सूर्योपासना करने से छठी मइया प्रसन्न होती हैं और परिवार को सुख, शांति, धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। साथ ही असाध्य रोग, कष्ट, शत्रु का नाश, सौभाग्य तथा संतान की प्राप्ति होती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें