Bihar News: बिहार के भ्रष्ट अधिकारी और उनकी पत्नी की संपत्ति जब्त होगी। विशेष निगरानी इकाई ने संपत्ति जब्ती को लेकर केस दायर किया है। मामला सारण के पूर्व उप विकास आयुक्त रविकांत तिवारी से जुड़ा है।
विशेष निगरानी इकाई ने सारण के तत्कालीन उप विकास आयुक्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कि दर्ज किया था। वर्ष 2015 में दर्ज केस में इन पर 56 लाख 25 147 रुपए आए से अधिक चल अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
इस मामले की जांच के बाद विशेष निगरानी इकाई ने पाया कि उप विकास आयुक्त रविकांत तिवारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर स्वयं, पत्नी और पुत्री के नाम पर 56 लाख से अधिक की संपत्ति अर्जित की है। पत्नी मोना तिवारी और पुत्री निहारिका भारती के नाम पर अचल संपत्ति अर्जित की गई है।
उस संपत्ति की जब्ती के लिए निगरानी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में केस दायर किया गया है। सोमवार को तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार ने यह मुकदमा दायर किया है।
