ब्रेकिंग
बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

JDU विधायक ने दी बहन की गंदी-गंदी गाली, वीडियो वायरल

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतीश के विधायक मां-बहन को लेकर अपशब्द कहते हु

JDU विधायक ने दी बहन की गंदी-गंदी गाली, वीडियो वायरल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतीश के विधायक मां-बहन को लेकर अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में विधायक की काफी किरकिरी हो रही है. देखिये इस वीडियो में किस तरीके से विधायक अभद्र बातें कर रहें हैं, गाली दे रहे हैं...




मामला सीवान जिले का है, जहां बड़हरिया विधानसभा से दो बार विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. दरअसल विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो महिलाओं को लेकर गंदी-गंदी बातें करते दिखाई दे रहे हैं. लड़कियों को लेकर वह अपशब्द कहते  हुए दिखाई दे रहे हैं.




आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब जेडीयू एमएलए शयम बहादुर सिंह चर्चा में हैं इस .इससे पहले भी वह शराब के नशे में या फिर डांस करते हुए नजर आ चुके हैं. हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान भी उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह डांस कर रहे थे. इस पहले स्टेज पर बार बालाओं के साथ भी ठुमके लगाते हुए वह कैमरे में कैद हुए हैं.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी का विरोध करने वाले विधायक शयाम बहादुर सिंह को खुद सीएम 'सर' कह कर बुलाते हैं. हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि मुख्यमंत्री उनको 'सर' कह कर बुलाते हैं.


इसी इंटरव्यू में लोगों ने देखा कि जदयू के निवर्तमान विधायक श्याम बहादुर फिलहाल नंगे पैर ही अपने लिए चुनाव प्रचार में लगे हैं. इस वीडियो में भी वे नंगे पैर ही दिख रहे हैं. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा है कि एक तांत्रिक ने उन्हें चुनाव जीतने के लिए ऐसा करने की सलाह दी है. वे अपने इसी देसी अंदाज में बोलने-बतियाने के लिए भी जाने जाते हैं. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें