ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Bihar News: बिहार में जातीय जनगणना को फेक बताने पर राहुल गांधी पर भड़की JDU, ललन सिंह ने कांग्रेस नेता को बताया फर्जीवाड़े का सरदार

Bihar News: ललन सिंह ने कहा है कि उनको हर चीज फर्जी नजर आती है, जबकि खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं. बिहार ने जो जातीय आधारित सर्वे कराया उसके आधार पर वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे.

Lalan Singh
Lalan Singh
© First Bihar
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi vs Lalan singh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि उनको हर चीज फर्जी नजर आती है, जबकि खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं. बिहार ने जो जातीय आधारित सर्वे कराया उसके आधार पर वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे. वे ड्रामा करते रहते हैं, किसी चीज का ज्ञान नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि बिहार में कोई पेपर लीक नहीं होता है और जो पेपर लीक होता है, उसका तार झारखंड से होता है जहां इनकी सरकार है.  दरअसल, एक दिवसीय बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी ने कई मुद्दों को उठाया. जहां एक ओर उन्होंने बिहार में हुए जातीय जनगणना को नकली (Fake) बताया. वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही.

पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरे तौर पर जातीय जनगणना के पक्ष में हैं. उन्होंने जातीय जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि हम इस पक्ष में हैं कि जिसकी जितनी आबादी में हिस्सेदारी है उसकी उतनी भागीदारी होगी. क्योंकि हिंदुस्तान का सिस्टम कॉलेप्स कर रहा है और उसे ठीक करना है.

राहुल गांधी का यह बयान नए विवाद को जन्म दे सकता है, क्योंकि बिहार में जब जातीय जनगणना हुई थी उस वक्त महागठबंधन की सरकार थी. तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे. यही नहीं कांग्रेस के मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल थे. ये अलग बात है जातीय जनगणना की पहल तत्कालीन एनडीए सरकार के समय में हुई थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें