ब्रेकिंग
गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलगयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल

जमुई की हालत देख बिफरे चिराग, बोले- DM के रोक के बावजूद छोटे नालों का निर्माण क्यों, आखिरकार कहां जा रहा 'घोटाले' का पैसा

JAMUI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति देखकर नाराजगी जताई है. जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा

जमुई की हालत देख बिफरे चिराग, बोले- DM के रोक के बावजूद छोटे नालों का निर्माण क्यों, आखिरकार कहां जा रहा 'घोटाले' का पैसा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति देखकर नाराजगी जताई है. जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे चिराग पासवान खूब बिफरे और उन्होंने उन्होंने विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने की हिदायत अधिकारियों को दी.


जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में सांसद चिराग पासवान ने नगर परिषद के क्रियाकलापों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शहर में साफ-सफाई और जल निकासी की समस्या इस कदर बनी हुई है कि समझ में नहीं आ रहा कि पैसा कहां जा रहा है. यहां घोटाले की बू आ रही है जिस पर विभाग को गंभीरता से लेने की जरूरत है.


आज की इस अहम बैठक में सबसे बड़ी बाआत ये हुई कि चिराग ने जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह से पूछा कि जिस प्रोजेक्ट पर तत्कालीन डीएम ने रोक लगाया, आखिरकार किसके आदेश से शहर में छोटे-छोटे नालों का निर्माण कराया जा रहा है. चिराग ने कहा डीएम ने रोका लेकिन इसके बाद भी क्यों और कैसे निर्माण हो रहा है, यह गंभीर सवाल है.



उन्होंने नगर परिषद पर जिलाधकारी द्वारा विशेष ध्यान केंद्रित करने की अपेक्षा जताई. इस दौरान अन्य विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई जिसमें आवश्यक सुधार लाने की नसीहत देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना हम सबों की जवाबदेही है. चिराग पासवान के साथ इस अहम बैठक में बैठक में दिशा के अध्यक्ष, चकाई और जमुई के विधायकों के साथ-साथ जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आरिफ अहसन सहित जिले भर के तमाम अधिकारी मौजूद थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें