ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन

Patna News: NSMCH बिहटा के डॉक्टरों ने 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर महिला को नया जीवन दिया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा के ईएनटी विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन को सफल बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोजपुर के आरा निवासी 48 वर्षीय ललिता देवी को 9 मार्च 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


जांच में उनके गले में करीब 1.8 किलोग्राम का बड़ा थायरॉयड ट्यूमर पाया गया, जिससे स्थिति काफी गंभीर थी। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने कुशलता दिखाते हुए सफलतापूर्वक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी ऑपरेशन कर ट्यूमर को पूरी तरह निकाल दिया।


यह ऑपरेशन ईएनटी विभाग के प्रमुख व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिमन्यु अनंत के नेतृत्व में किया गया। उनकी टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर मरीज को सुरक्षित नया जीवन दिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी और इसे अस्पताल की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का उदाहरण बताया।


अस्पताल के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। इस सफलता से न केवल एक जीवन बचा, बल्कि अस्पताल के डॉक्टरों की विशेषज्ञता और समर्पण भी एक बार फिर सामने आया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें