1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 15, 2026, 7:08:59 PM
समदा गांव में जागरूकता कार्यक्रम - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: International Kangaroo Care Awareness Day के अवसर पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिकसी, पालीगंज, पटना के द्वारा बहादुरगंज पंचायत के समदा गाँव में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को बच्चो एवं उनकी माँ के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के Principal Mr. Jitendra kumar के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक (Mr. Prince kumar) एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रस्तुति (Poster Presentation), भाषण एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। Poster Presentation में विद्यार्थियों ने "Healthy Life, Healthy Child" विषय पर अपने रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर स्तन पान एवं बच्चों के लिए Hygine एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित महिलाओ को स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया तथा कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।