ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

HOLI 2025: होली में मिलावटी पनीर और मिठाई से रहें अलर्ट, पटना के बाजारों में खुलेआम हो रही बिक्री

HOLI 2025: अक्सर त्योहारों में मिठाइयों और पनीर की मांग अधिक बढ़ जाती है. डिमांड को पूरा करने के लिए बाजार में मिलावटी मिठाइयां भी खूब बेची जा रही हैं. खासकर पटना के बाजार मिलावटी मिठाईयों से पटे पड़े हैं.

HOLI 2025
होली में मिल रही है मिलावटी मिठाइयां
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HOLI 2025: अक्सर त्योहारों में मिठाइयों और पनीर की मांग अधिक बढ़ जाती है, जिसमें मावा के मिठाइयों का अधिक डिमांड होता है। जिस कारण ज्यादातर दुकानदार मिलावटी मिठाइयों और पनीर बेचना शुरू कर देते है। फिलहाल होली का समय है और हर बार की तरह इस बार भी मावा के मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में मिलावटखोरों ने बाजार में मिलावटी मिठाइयां भी उतार दी हैं।


वहीं पटना में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार अधिक बढ़ गया है और मिठाइयों के साथ दूध से बने पनीर में भी मिलावट पाया गया है। बाजार में दूध से बने पनीर की कीमत 360 रुपए से लेकर 400 रुपए प्रति किलो तक है। वहीं, पाउडर से बने पनीर 160 रुपए किलो बेचे जा रहे हैं। जिसके साथ मिठाइयों में भी खूब मिलावट की जा रही है। 


पटना के फूड सेफ्टी ऑफिसर(FSO) अजय कुमार ने बताया है कि इस बार होली में पटना के अलावा कई जिलों में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार हो रहा है। वहीं पटना के आस-पास के शहरों मनेर, सबलपुर, दानापुर, बिहटा, फतुहा और खुसरुपुर में छापेमारी की गई है और लगभग 500 किलो तक मिलावटी पनीर को बरामद किया गया है। 


बताते है कि 'पनीर बनाने के दौरान मिलावटी पनीर में कभी 28% तो कभी 10% फैट देखा जाता है, जो FSSAI के स्टैंडर्ड्स के अनुसार नहीं है। अगर कोई पनीर तैयार करके, उसे सील और पैक करके लो फैट पनीर के नाम से बेचता है तो वह गलत नहीं है, लेकिन अगर खुले में झूठ बोलकर बेचे तो वह कानूनन गलत है।


वहीं, मिल्क पाउडर से पनीर तैयार करना पूरी तरह से अन ऑथराइज्ड है। मिल्क पाउडर से तैयार पनीर में फैट बिल्कुल नहीं रहता है। इसे कंपनसेट करने के लिए घी या पाम ऑयल जैसे फैट मिलाए जाते हैं, जो बहुत ही हानिकारक होता है। वह नेचुरल पनीर नहीं होता है। मावा बनाने में कई लोग आलू या शकरकंद जैसा स्टार्च मिलाते हैं। उसमें भी दूध पाउडर मिलाया जाता है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। मावा को शुद्ध रूप से दूध से ही बनाया जाना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें