ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

इंजीनियरिंग एडमिशन पर हैकर्स का साया, साइट हैक कर डाटा बदला.. काउंसलिंग कैंडिल

PATNA : बिहार के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग कैंसिल कर दी गई है. हैकर ने इंजीनियरिंग के एडमिशन पर अपना ऐसा जाल बिछाया है कि काउंसलिंग को स्थगित कर

इंजीनियरिंग एडमिशन पर हैकर्स का साया, साइट हैक कर डाटा बदला.. काउंसलिंग कैंडिल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग कैंसिल कर दी गई है. हैकर ने इंजीनियरिंग के एडमिशन पर अपना ऐसा जाल बिछाया है कि काउंसलिंग को स्थगित करना पड़ा. दरअसल हैकर्स ने बीसीईसीई की साइट को हैक कर लिया और छात्रों की तरफ से भरे गए चॉइस को ही बदल डाला. डाटा हैक करने के बाद हैकर्स ने जो बदलाव किए हैं उसके कारण काउंसलिंग रद्द करनी पड़ी.

इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्रों ने सीट आवंटित होने के बाद बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद से इसकी शिकायत की. छात्रों की तरफ से यह शिकायत सामने आई कि रैंक के आधार पर उन्हें जो सीटें मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली. शिकायत मिलने के बाद बीसीसीआई ने जांच कराई तो पता चला पहले राउंड के लिए सीट एलॉटमेंट के बाद ऑप्शंस में बदलाव किए गए हैं. एक ही आईपी एड्रेस से 28 नवंबर की रात 7 से 11 के बीच 17 कैंडिडेट की चॉइस बदल डाली गई.

यह मामला सामने आने के बाद बीसीसीआई के होश उड़ गए. आनन-फानन में मामले को आर्थिक अपराध इकाई की साइबर क्राइम के पास भेजा गया और एफआईआर दर्ज कराई गई. 3 से 6 दिसंबर तक के पहले राउंड की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है. बीसीईसीई ने कहा है कि छात्र हित में पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया को रद्द करते हुए अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया जा रहा है. 5 जनवरी से एक बार फिर छात्र अपने चॉइस को भर पाएंगे. इसके साथ ही बीसीईसीई में छात्रों को सलाह दी है कि वह अपना लॉगिन पासवर्ड अवश्य बदल लें. छात्रों को यह भी कहा गया है कि वह इस बात पर ध्यान दें कि ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर ही जाए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें