Hindi News / bihar / patna-news / सम्राट ने विभागों का किया बंटवारा, अपने पास 29 डिपार्टमेंट रखे, दोनों डिप्टी...

सम्राट ने विभागों का किया बंटवारा, अपने पास 29 डिपार्टमेंट रखे, दोनों डिप्टी सीएम को दिये 18 विभाग

फिलहाल सम्राट ने 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग दिए गए हैं। जब कैबिनेट का विस्तार होगा तब इन विभागों का बंटवारा NDA के मंत्रियों के बीच हो जाएगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 15, 2026, 5:05:08 PM

BIHAR

विभागों का आवंटन - फ़ोटो REPORTER

PATNA: नई सरकार से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने सामान्य प्रशासन और गृह विभाग सहित कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभाग दिए गए हैं।


मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू-तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन,आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किया गया है,ये सभी विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास रहेंगे।


वही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभाग दिये गये हैं। जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग फिलहाल विजय कुमार चौधरी के जिम्मे है। 


जबकि उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को 8 विभाग दिये गये हैं। ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग बिजेन्द्र प्रसाद यादव को फिलहाल दिया गया है। जब कैबिनेट का विस्तार होगा तब इन विभागों का बंटवारा एनडीए के मंत्रियों के बीच हो जाएगा।