Hindi News / bihar / patna-news / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: अगले 5 साल में 1 लाख शिक्षकों...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: अगले 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की बहाली, महिला टीचर की अपने ही पंचायत में तैनाती

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में अगले पांच वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही महिला शिक्षकों को उनके गृह पंचायत के आसपास तैनात करने और स्कूल पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से कराने का निर्देश दिया

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 22, 2026, 7:37:20 PM

Bihar News

- फ़ोटो Social media

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अलावे शिक्षा विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि बिहार में अगले पांच साल के भीतर एक लाख शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। हर साल 20 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। इसके लिए हर साल जुलाई महीने में बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया है कि महिला शिक्षकों की तैनाती उनके ही पंचायत में और पुलिस शिक्षकों की तैनाती उनके गृह प्रखंड में की जाएगी।


इसको लेकर मुख्यमंत्री ने विभाग के मंत्री और अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही साथ सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए जीविका के माध्यम से पोशाक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिससे न सिर्फ समय पर पोशाक की आपूर्ति संभव हो सकेगी बल्कि महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने बैठक की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निम्न निर्देश दिये गये हैं :-


• अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।


• शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है कि महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाय।


• राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाय। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा”।