ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

सीएम नीतीश ने आम बजट को बताया संतुलित, केंद्र को दिया धन्यवाद

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को स्वागत योग्य बताया है. सीएम ने आज संसद में पेश किए गए बजट को संतुलित बजट बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्

सीएम नीतीश ने आम बजट को बताया संतुलित, केंद्र को दिया धन्यवाद
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट को स्वागत योग्य बताया है. सीएम ने आज संसद में पेश किए गए बजट को संतुलित बजट बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्कतों के बावजूद आज पेश किया गया बजट स्वागत योग्य है. 

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संतुलित बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्र सरकार को बधाई देता हूं. साल 2021-22 के लिए 34.8 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है जो कि वर्ष 2020 21 के अनुमानित बजाटीय खर्च से अधिक है. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में 41% राशि राज्य सरकारों को दी जाएगी.  

स्वास्थ्य क्षेत्र में 2 लाख 23000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है जो पिछले वर्ष से 137 प्रतिशत अधिक है, साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड हेल्थ की स्थापना की जाएगी. केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के अंतर्गत 1 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को एलपीजी सिलेंडर देने का निर्णय लिया है जो कि स्वागत योग है.  गैस पाइपलाइन से 100 शहरों को जोड़ने का भी फैसला स्वागत योग्य है. सीएम ने 75 साल के ऊपर वाले पेंशनर को आयकर रिटर्न जमा करने से मुक्त किए जाने के फैसले का भी स्वागत किया.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें