Bihar Ips Officer: नीतीश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. चारो आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार और अनुपमा नीलेकर चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक कोटि से पुलिस महानिदेशक कोटी में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है. इन्हें वेतनमान स्तर-16 में प्रमोट किया गया है. वहीं बिहार में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के दो अफसर को भी प्रोन्नति दी गई है. इनमें डॉक्टर परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद शामिल हैं.





