ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

नीतीश सरकार को हर बिहारी की चिंता, लॉकडाउन विस्तार के साथ राहत की रणनीति भी बदली

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के तमाम अलाधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें कहा है कि कोरोना के मामले में &n

नीतीश सरकार को हर बिहारी की चिंता, लॉकडाउन विस्तार के साथ राहत की रणनीति भी बदली
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के तमाम अलाधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें कहा है कि कोरोना के मामले में  कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। सीएम ने स्थिति की समीक्षा करते हुए कई निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें कहा कि सरकार को हर बिहारियों की चिंता है। वहीं बिहार सरकार ने लॉकडाउन के विस्तार के साथ राहत की रणनीति भी बदल दी है। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार आने की संभावना को देखते हुए प्रखंड और पंचायत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। उन्होनें कहा कि रेलवे स्टेशन से संबंधित जिला मुख्यालय तक और संबंधित जिला मुख्यालय से संबंधित प्रखंड मुख्यालय तक  लोगों को पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। नीतीश कुमार ने कहा कि  प्रखंड क्वारंटीन सेंटर पर भोजन, अवासन और चिकित्सकीय सुविधा की पूरी व्यवस्था की जाए। शौचालय और नहाने की व्यवस्था वहां पर हो। 


उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार आ रहे भारी संख्या में प्रवासियों को देखते हुए कोरोना टेस्टिंग सेंटर की संख्या भी बढाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों के स्किल डेवलपमेन्ट करवाने का भी निर्देश दिया एवं ग्रामीण क्षेत्रो में अधिकाधिक रोजगार सृजन का निर्देश देते हुए कहा कि मजदूरों को उनके स्किल के हिसाब से रोजगार भी उपलब्ध करवाया जाए।


सीएम नीतीश कुमार ने राशन कार्ड से वंचित लोगों की भी जल्द पहचान कर सहायता राशि उपलब्ध करवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही जनवितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि  किसी भी सूरत में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को सही लाभ मिले यह सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने फसल क्षति का भी सर्वे करवा कर उन्हें उचित लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें