Hindi News / bihar / patna-news / सीएम हाउस का दायरा बढ़ा, पांच देशरत्न मार्ग अस्थायी रूप से शामिल

सीएम हाउस का दायरा बढ़ा, पांच देशरत्न मार्ग अस्थायी रूप से शामिल

भवन निर्माण विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस का विस्तार करते हुए पांच देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 05, 2026, 2:37:57 PM

बिहार न्यूज

दो-दो घर में रहेंगे सीएम सम्राट - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: सीएम हाउस का दायरा बढ़ गया है। अब पटना के पांच देशरत्न मार्ग को इसमें शामिल किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास का और बड़ा होगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन में मुख्यमंत्री आवास के दायरे को बढ़ा दिया गया है। आदेश भले ही अस्थायी हो, लेकिन इसे अहम माना जा रहा है।


भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस का विस्तार करते हुए इसे पांच देशरत्न मार्ग तक बढ़ा दिया गया है। यह वही आवास है, जो उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया था।


हालांकि, पांच देशरत्न मार्ग को फिलहाल अस्थायी तौर पर सीएम हाउस का हिस्सा बनाया गया है। यह आवास उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित रहेगा, लेकिन अगले आदेश तक इसे मुख्यमंत्री आवास परिसर में शामिल माना जाएगा। गौरतलब है कि पांच देशरत्न मार्ग, एक अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस से सटा हुआ है, जिससे इस विस्तार को प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।