ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

BPSC TRE 4: टीआरई-4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने बीपीएससी को 17 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया, नहीं तो 18 मार्च को महाआंदोलन करेंगे.

TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BPSC TRE 4: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली (टीआरई-4) का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का धैर्य अब टूटने लगा है। रविवार को बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना के वीर चंद पटेल पथ पर एकजुट हुए और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने आयोग को 17 मार्च की देर रात तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस तारीख तक टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो 18 मार्च को पटना की सड़कों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप ने कहा कि पिछले दो वर्षों से अभ्यर्थी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इससे हजारों छात्रों का धैर्य टूटने लगा है और वे आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे हैं।


उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को जब छात्रों ने आंदोलन का आह्वान किया था, उसी समय सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है। शिक्षा मंत्री की ओर से भी कहा गया था कि जिलेवार रिक्तियों की सूची आयोग को भेज दी गई है और जल्द ही आयोग इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा।


छात्र नेता दिलीप के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से यह संकेत भी दिया गया था कि टीआरई-4 की परीक्षा सितंबर में आयोजित की जा सकती है और उससे पहले मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार की ओर से रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेज दी गई है तो नोटिफिकेशन जारी करने में देरी क्यों हो रही है। उनका कहना है कि कुछ अधिकारी सरकार के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि भी प्रभावित हो रही है।


दिलीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से युवाओं को रोजगार देने और शिक्षकों के खाली पदों को भरने की बात करते रहे हैं। अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान भी उन्होंने कई बार चौथे चरण की शिक्षक बहाली का जिक्र किया था। ऐसे में अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि 17 मार्च तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो 18 मार्च को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत पटना कॉलेज परिसर से होगी। वहां से छात्र जुलूस के रूप में भिखना पहाड़ी, गांधी मैदान और बेली रोड होते हुए बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे और जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें