Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। मार्च की शुरुआत में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। होली के दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दोपहर में तेज धूप खिलने का अनुमान जताया गया है।
सुबह साढ़े छह बजे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज आर्द्रता 73 प्रतिशत रहेगी, जबकि हवा की रफ्तार 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। आज राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं हैं।
आज 4 मार्च (बुधवार) को होली के अवसर पर आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, तापमान में वृद्धि होगी और दोपहर तक धूप तीखी हो जाएगी।
साफ आसमान के कारण धूप का असर ज्यादा महसूस होगा, जिससे खुले में होली खेलने वालों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में होली खेलते समय धूप और गर्मी से बचाव के उपाय करना जरूरी होगा।




