1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 21, 2026, 1:07:28 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है। इन जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है, जिससे धूल भरी आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि तेज हवा के बावजूद तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है।
वहीं, बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों में अपेक्षाकृत थोड़ी राहत रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो अन्य हिस्सों की तुलना में कम होगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।