ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Weather: बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई बारिश, आज के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Bihar Weather Update: होली के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather
बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना है। 19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पटना, सीतामढ़ी, भागलपुर समेत कुछ जिलों में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। राज्य में पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कई जिलों में 35 से 36 तक डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन अब कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है।


आज (सोमवार) को तापमान कुछ कम रहेगा। सोमवार को दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है। रविवार को राज्य के कई जिलों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी पटना के कुछ क्षेत्रों के अलावा भोजपुर, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हल्की बारिश हुई है। जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री कम हुआ है। 


सोमवार की सुबह मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कई जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हं। हालांकि इन जिलों में वर्षा होने का समय आज (सोमवार) सुबह 3:00 बजे से सुबह के 6:00 तक ही बताया गया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3.8 किलोमीटर से 5.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी और उसका असर बिहार में दिख सकता है। 21 और 22 मार्च को दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें