ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Weather News: बिहार में पछुआ हवा बढ़ाएगी कनकनी, जानिए.. अपने जिले के मौसम का हाल

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं दिखने वाला है हालांकि पछुआ हवा के कारण कनकननी बनी रहेगी.

Bihar Weather News
मौसम का हाल जानिए..
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिल रही है तो वहीं शाम होने के बाद से लेकर अगले दिन सुबह तक बनी रहती है।अगले दो से तीन दिनों तक बिहार का मौसम कुछ इसी तरह का रहने वाला है। पछुआ हवा के कारण कनकननी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के तराई वाले जिलों और पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई है वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 29 और 30 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी शिवहर और मधुबनी में एक दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि अन्य जिलों में सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा छाने की संभावना है।


वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है हालांकि प्रदेश के अनेक भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश में सर्द पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। बिहार में अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर बरकरार रहेगा हालांकि दिन के समय धूप निकलने से राहत जरूर मिलेगी।


राज्य में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है हालांकि अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटा में प्रदेश के गया जिले का डुमरिया सबसे ठंडा रहा। डुमरिया का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को मुंगेर का बरियारपुर प्रखंड 27.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें