Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Bihar Politics: 'इ जतिए ढीठ है' आखिर यादवों पर क्यों गरम हैं JDU विधायक गोपाल मंडल? Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ? Bihar News: राज्य में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा! Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चेहरा जलाकर शव को नदी में फेंका Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज... 8 जिलों में तूफान-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट Mothers Day 2025: मां के साथ बिहार के इन धार्मिक स्थलों पर करें दर्शन, मिलेगा आध्यात्मिक सुकून और यादगार अनुभव
05-May-2025 06:53 AM
By First Bihar
Bihar Weather: 5 मई 2025 को बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने पूरे राज्य में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, मध्यम बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बताते चलें कि आज पटना सहित बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटे या ज्यादा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन संभवतः धूप भी निकल सकती है। पिछले 24 घंटों में बारिश का असर कई जिलों में देखा गया, और आज भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
4 मई को समस्तीपुर, लखीसराय, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, जमुई, गया, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मुंगेर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, और रोहतास में मध्यम से तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात दर्ज किया गया। हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रही। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा, जहां अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच था।
प्रमुख शहरों के तापमान और AQI, 4 मई 2025
पटना
35.1°C अधिकतम तापमान
25.6°C न्यूनतम तापमान
102 AQI
मुजफ्फरपुर
33.2°C अधिकतम तापमान
26.2°C न्यूनतम तापमान
73 AQI
गया
36.2°C अधिकतम तापमान
21.5°C न्यूनतम तापमान
53 AQI
पूर्णिया
35.0°C अधिकतम तापमान
25.5°C न्यूनतम तापमान
65 AQI
भागलपुर
35.0°C अधिकतम तापमान
24.8°C न्यूनतम तापमान
48 AQI
पश्चिम चंपारण
32.8°C अधिकतम तापमान
20.5°C न्यूनतम तापमान
38 AQI
डेहरी
37.2°C अधिकतम तापमान
22.6°C न्यूनतम तापमान
86 AQI
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 मई से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6°C की वृद्धि संभव है। जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में 2-3 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट है। तापमान 40°C से ऊपर जा सकता है। हालांकि, पूर्वी और उत्तरी जिलों में हीट वेव का प्रभाव कम रहेगा।