ब्रेकिंग न्यूज़

Babil Khan: रोते-बिलखते इरफ़ान के लाडले का वीडियो वायरल, कहा "बॉलीवुड से फेक इंडस्ट्री कहीं नहीं देखी" Vehicle Re-Registration Bihar: बिहार की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी 15 साल पुरानी गाड़ियां, यहां देखें पूरी प्रक्रिया.. No helmet for fashion: बाल और मेकअप न बिगड़े, इसलिए महिलाएं नहीं पहन रहीं हेलमेट! पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोलीं लड़कियां ? Bihar News: राज्य में खुलेंगे 3 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार Jaykrishna Patel Mla: विधायक जी नोटों की गड्डी के साथ धराए...20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने पकड़ा! Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चेहरा जलाकर शव को नदी में फेंका Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज... 8 जिलों में तूफान-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट Mothers Day 2025: मां के साथ बिहार के इन धार्मिक स्थलों पर करें दर्शन, मिलेगा आध्यात्मिक सुकून और यादगार अनुभव Bihar Crime News: राज्य में बेख़ौफ़ अपराधियों का आतंक जारी, युवती को चलती ट्रेन से बाहर फेंका Bihar News: बिना पासपोर्ट म्यामांर से भारत, आधार कार्ड बना कॉलेज में लिया दाखिला; बिहार में पकड़ाए 6 विदेशी

Bihar News: बिना पासपोर्ट म्यामांर से भारत, आधार कार्ड बना कॉलेज में लिया दाखिला; बिहार में पकड़ाए 6 विदेशी

BIHAR NEWS : बिहार हमेशा से ही अपनी अनोखी चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Bihar news

05-May-2025 08:34 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार हमेशा से ही अपनी अनोखी चीजों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। अब एक ताजा मामला ऐसा आया है कि इसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं कि क्या है यह खबर? 


जानकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल ने छह अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इनलोगों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद हड़कंप का माहौल भी कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों म्यांमार के छह नागरिकों को अवैध ढंग से भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में ले लिया। यह लोग खुद को विद्यार्थी बता रहे हैं।


वहीं, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद संदेह होने पर एसएसबी ने सभी आरोपियों को प. बंगाल के दार्जिलिंग जिले की खोरीबारी थाना पुलिस को सौंप दिया।


वहीं, हिरासत में लिए गए म्यांमार के विद्यार्थियों के नाम मजी मयो हटई ली (26 वर्ष), लंघ नगइह निआंग (28 वर्ष), नाव थाउंग (27 वर्ष), फ्रांसिस टावक लियन संग (20 वर्ष), वान जा लियन (20 वर्ष) एवं रोलाण्ड नवल लियन बताए गए हैं। इनमें लंघ नगइह निआंग युवती है। 


बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में वह बिना किसी वीजा व पासपोर्ट के वे म्यांमार से मिजोरम के रास्ते नगालैंड पहुंचे थे। उसके बाद धर्मशास्त्र में डिग्री कोर्स के लिए विटर थियोलॉजिकल कॉलेज नगालैंड ने बिना आधार कार्ड के एडमिशन से मना कर दिया।


इधर ,इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से दिल्ली जाकर आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड बनवाया और उक्त कॉलेज में एडमिशन लिया। कॉलेज में छुट्टी के कारण उन्होंने तीन भारतीय व नेपाली सहपाठियों के साथ नेपाल के बिर्तामोर स्थित हैप्पी लैंड एडवेंचर पार्क जाने का प्लान किया, जहां इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ लिया।