ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Weather: बिहार में तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा, जानिए कैसा रहेगा मकर सक्रांति तक मौसम का हाल

Bihar Weather: बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास जिले का डेहरी, बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का पारा न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, पुरवा हवा चलने के कारण अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं है।

Bihar Weather
Bihar Weather
© file photo
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

bihar weather update :बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज कि गई है। हालांकि, पुरवा हवा चलने के कारण अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे रात के समय लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी। 


वहीं शनिवार को 12 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पटना सहित शेष भाग में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। जिसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बरसात हो सकती है।


इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान पटना सहित पूरे प्रदेश के अधिकतम तापमान और 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं पटना में दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को कनकनी और भीषण ठंड से राहत मिली। राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.3 और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।


इधर,न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है। राज्य का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचा। सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी का रहा। यहां ठंड सबसे अधिक महसूस की गयी। यहां का तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि जमुई में 5.4, बांका में 5.7, राजगीर और वैशाली में 6.8 ,बक्सर में 7.2 और मोतिहारी में भी 7.2 डिग्री तापमान रहा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें