Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Rags To Riches: “उसी दिन फैसला कर लिया था कि सुपरस्टार बनूंगा”, अपमान का वो घूंट जिसे पीकर ‘चिरंजीवी’ ने किया था खुद से एक वादा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे आमने-सामने, MLA शाहनवाज आलम के प्रोग्राम से ठीक एक दिन पहले उसी जगह पर सरफराज ने रखा कार्यक्रम Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, स्वास्थ्य विभाग में 35,383 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू Bihar Crime News: महिला यात्री से मंगलसूत्र छीन भाग रहे तीन उचक्के गिरफ्तार, तलाशी लेने पर हैरान रह गई RPF Bihar Politics: ‘हम भारत सरकार के हर फैसले के साथ’ पहलगाम हमले पर फिर बोले तेजस्वी यादव
13-Feb-2025 06:00 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से तेज धूप और तापमान में वृद्धि देखी गई थी, लेकिन अब प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से ठंडक बढ़ रही है। लोग सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज से ठंड और कोहरे में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
8 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। असम के ऊपर बने एक चक्रवातीय परिसंचरण और जेट स्ट्रीम की वजह से हवाएं पूर्वोत्तर भारत में प्रभाव डाल रही हैं। इसका असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, किशनगंज और सुपौल जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन पछुआ हवा की वजह से धूप में नमी बनी रहेगी। शाम के समय सूरज ढलते ही कनकनी में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को ठंड का अनुभव होगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
बुधवार यानी आज सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की संभावना है। इन जिलों में दिन के समय हल्की धूप देखने को मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का असर बना रहेगा। बिहार में आज अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिहार के इस बदलते मौसम के चलते लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य और यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।