ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Weather Alert: बिहार में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ जाएगा कोहरा और कनकनी; जानिए.. मौसम का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण

Bihar Weather Alert: बिहार में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ जाएगा कोहरा और कनकनी; जानिए.. मौसम का हाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Alertबिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों में कनकनी और कुहासा और भी बढ़ जाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।


दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में 10 से 15 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा।


मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बिहार में मौसम बदला है। तेज पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।मंगलवार 10 दिसंबर को पटना का अधिकत्तम तापमान 25℃ और न्यूनतम तापमान 15℃ रहने की संभावना है।


वहीं 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 12 दिसंबर को भी 24 और 13 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान रहेगा। 13 दिसंबर को अधिकत्तम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही राज्य के अन्य जिलों में भी शीतलहर के कारण ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ने वाला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें